भदोही में दस साल का बच्चा मिला कोरोना पॉजिटिव

आनंद उपाध्याय | भदोही जिले के रमईपुर गांव के एक ही परिवार के 16 लोगों का कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ था जिसमें १० वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव मिला है। सूत्रों के अनुसार एक युवक की कोरोना से मुंबई में मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद परिवार और गांव के 16 लोग निजी साधनों से मंगलवार को घर आये थे . मामले को गंभीरता से देखते हुए ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव, सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने सभी को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखवाया हैं तथा पुरे गाँव को सील कर दिया गया हैं . वहीँ कोरोना से युवक की मुंबई में मौत और उसके संपर्क वालों के गांव में आने से स्थानीय ग्रामीण काफी डरे हुए हैं।

About Author

यह भी देखें  कोरोना महामारी : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तो कोरोना की दूसरी वेव से उबर जाएंगे

Leave a Reply

error: Content is protected !!