बारिश बनी मरीजों की आफत, तालाब बना देवरिया जिला अस्पताल

नाले चोक, जल निकासी का प्रबंध नहीं, बढ़ती गयी बस्ती और घटता गई खुली जमीन। होती गयी सड़क ऊंची और अब हालात यह कि थोड़ी ही बारिश में देवरिया में उपरौंछा बहने लगा पानी। जी हाँ, पुरे देवरिया की कुछ यही कहानी है ऊपर से देवरिया जिला अस्पताल को मॉडल हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज बनाने में प्रशासन लगा हुआ है लेकिन जरा सी बारिश में यहां की स्थिति क्या हो जाती है ये आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं। अस्पताल परिसर में जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से पूरा परिसर जलमग्न हो जाता है। ऐसे में मरीज और उनके परिजनों को आने जाने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।


 

देवरिया राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का गृहक्षेत्र है और इसके साथ ही देवरिया अस्पताल गोरखपुर से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। योगी आदित्यनाथ भी अक्सर आते रहते हैं। लेकिन जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था के साथ साथ बारिश के पानी कि निकासी  तक पूरी तरह चौपट है। शुक्रवार से लगातार बारिश के बाद अस्पताल परिसर में पानी घुटनों तक जमा हो गया हैं इस दौरान यहां आने वालों के लिए पैदल चलने का रास्ता तक नजर नहीं आ रहा हैं। जलभराव होने से अस्पताल में भर्ती मरीज व तीमारदार परेशान हो रहे हैं। स्थानीय निवासी देवेश कुमार का कहना है कि देवरिया के सभी आलाधिकारी इसी रोड से आते जाते है जिलाधिकारी भी महज पांच सौ मीटर दूर रहते है लेकिन सभी आँख मूंद कर चले जाते है । मेन रोड से अस्पताल परिसर में जाने में घुटनों तक पानी पार कर के जाना पड़ता हैं ।

यह भी देखें  40 कृषकों में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी ने आगजनी से हुई फसल क्षति की क्षतिपूर्ति दी

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!