देवरिया डबल मर्डर: आठ संदिग्ध हिरासत में, तीन गांवों में पुलिस की दबिश; कॉल डिटेल से तलाश रही हत्यारों का सुराग

Deoria Double Murder: आठ संदिग्ध हिरासत में, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल

देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के पास राम-जानकी मार्ग पर हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार देर रात पुलिस ने आसपास के तीन गांवों में कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अब तक पुलिस को ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, जिससे हत्याकांड का खुलासा हो सके। दूसरी तरफ पुलिस की टीमें मृतकों की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही हैं।

मृतकों की पहचान मईल थाना क्षेत्र के इटहुरा हजाम गांव निवासी विनय कुमार यादव (36) और करजहां गांव निवासी वकील यादव (38) के रूप में हुई थी। विनय कुमार यादव गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कार्यरत थे, जबकि वकील यादव रेलवे में तैनात थे। दोनों के बीच गहरी मित्रता थी।

जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात दोनों दोस्त दशहरा का मेला देखने के लिए लार की तरफ गए थे। मेला देखने के बाद घर लौटते समय बढ़या हरदो के समीप राम-जानकी मार्ग पर दोनों की हत्या कर दी गई। दो लोगों की एक साथ हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने हत्यारों तक पहुंचने के लिए एसओजी और सर्विलांस सहित कई टीमों को जांच में लगाया।

तीन गांवों में कार्रवाई, आठ लोगों से पूछताछ

जांच के दौरान पुलिस ने गुरुवार देर रात तीन गांवों में दबिश देकर आठ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को आशंका है कि इन लोगों से पूछताछ में घटना से जुड़ी कोई अहम जानकारी मिल सकती है। हालांकि, पूछताछ के बावजूद अभी तक जांच किसी निर्णायक नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।

यह भी देखें  छोटी गंडक पर बनेगा पक्का पुल

कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों पर पुलिस का जोर

हत्याकांड की वजह और आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल समेत अन्य तकनीकी जानकारियों की पड़ताल कर रही है। जांच टीमें अलग-अलग पहलुओं को जोड़कर घटना की कड़ियां तलाशने में लगी हैं। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने का दावा कर रहे हैं।

सपा नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

दोहरे हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मामले में जल्द कार्रवाई और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। साथ ही न्याय नहीं मिलने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस जांच और हत्याकांड के खुलासे पर टिकी हैं।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!