राजस्थान में कोरोना के मामले 5000 के नजदीक

राजस्थान में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को खबर लिखे जाने तक 177 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें सबसे चौकाने वाल आंकड़ा जयपुर जिला जेल से सामने आया। जहां 116 कैदी संक्रमित पाए गए। जिसके साथ जयपुर में कुल 122 नए संक्रमित मिले। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4924 पर पहुंच गया। इनमें से कुल 2785 लोग ठीक भी हो चुके हैं

हमारे सिरोही सावंददाता प्रभु सिंह के अनुसार राजस्थान के सिरोही में भी कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को 9 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें पिड्वाड़ा में 2, तथा उसी के तहसील के वीरवाड़ा गाँव में 3, आरसना में 1 वहीं आबूरोड के खड़ात में 1, नया खेड़ा में 1, किवरली में एक मिला कर अब तक 33 संक्रमित मिले हैं ।

 

About Author

यह भी देखें  बेकाबू ट्रेलर ने बिजली के खंभे और महिला को मारी टक्कर

Leave a Reply

error: Content is protected !!