वारियर्स आफ रोपन छपरा का बेमिसाल योगदान
लार। कहते हैं धन की तीन दशाएं होती हैं। सरवोत्कृष्ट दशा दान की होती है। लार क्षेत्र के रोपन छपरा गाव की एक टीम निरन्तर लोगों का सहयोग कर यश की पताका फहरा रही है।
कोविड-19 के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वारियर्स आफ रोपन छपरा की टीम को जब यह जानकारी मिली कि क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं भोजपुरी स्तंभकार पाण्डेय एन डी देहाती को कोरोना हो गया है। उनका आक्सीजन लेबल निरन्तर गिर रहा है। परिजन मैरवा से सिलिंडर भरवा भरवा कर ला रहे हैं और घर पर ही डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी है। इस बात की जानकारी होते ही भाजपा लार के मंडल महामंत्री त्रिभुअन प्रताप सिंह राजा बाबू ने अपने गाँव के लोगों से विमर्श किये कि समाजहित में सदा सबसे आगे बढ़कर लोगों का सहयोग करने वाले देहाती जी को ऑक्सीजन का सहयोग करना चाहिए। आक्सीजन मशीन को वारियर्स आफ रोपन छपरा के त्रिभुवन प्रताप सिंह, दुष्यंत सिंह बिल्लू, टेक्नीशियन डॉक्टर घनश्याम साहनी देहाती जी के घर पहुंचाये। मशीन चलाने की बारीकियों का डेमो परिजनों के सामने दिया।
जिस समय भाजपा नेता त्रिभुअन प्रताप सिंह आदि आक्सीजन मशीन लेकर देहाती जी के दरवाजे पर पहुंचे उस समय देहाती जी मैरवा से मंगाए सिलिंडर के सहारे चेकअप कराने गोरखपुर एक नर्सिंग होम में गए थे। उनके अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई संगीताचार्य दुर्गेश पांडेय नीरज जी को टीम ने आक्सीजन मशीन सम्हलाया। देहाती जी के परिजनों ने टीम का आभार जताया।