राजस्थान में जारी है कोरोना का कहर, सिरोही में कोरोना से पहली मौत

प्रभु सिंह, सिरोही | राजस्थान में सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस  के 48 नए मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6542 हो गई है और 155 मौतें हुईं हैं।

सिरोही में कोरोना से पहली मौत

सिरोही जिले के जावाल कस्बे में आज कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई । कॉर्न वायरस से हुई मौत की वजह से पूरे जिले वासियों में डर का माहौल पैदा हो गया है। मृतक की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। जबकि दूसरी रिपोर्ट में कोरानो पॉजिटिव बताया गया जिससे टेस्ट की गुणवत्ता पर भी सवाल पैदा होता हैं ? मरीज को गम्भीर हालत में जोधपुर रेफर किया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जिले के आलाधिकारी मृतक  के सम्पर्क में आए लोगो की जांच शुरू कर दी हैं ।

About Author

यह भी देखें  टेक्सी चालकों की आस, परिवहन मंत्री खाचरियावास...

Leave a Reply

error: Content is protected !!