देवरिया: नेमा गांव में दर्दनाक हादसा, तालाब में मिला 7 वर्षीय मासूम का शव; दादा और दूसरे बच्चे की तलाश जारी

देवरिया के नेमा गांव में तालाब में मिला 7 वर्षीय बच्चे का शव, दादा और दूसरा बच्चा लापता

नेमा गांव के तालाब में तलाश अभियान चलाते ग्रामीण और पुलिसकर्मी।

देवरिया। लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव के बड़का टोला में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना से कोहराम मच गया। शुक्रवार शाम दो मासूम बच्चों को घुमाने निकले 60 वर्षीय बुजुर्ग और दोनों बच्चों के लापता होने के बाद शनिवार सुबह गांव के तालाब में एक बच्चे का शव मिला। मृतक की उम्र सात वर्ष बताई जा रही है। वहीं, बुजुर्ग और दूसरे बच्चे का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और ग्रामीण तालाब में लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, नेमा गांव निवासी पीतांबर चौहान (60) शुक्रवार की शाम अपने पोते और नाती को लेकर गांव के चौराहे की तरफ घूमने निकले थे। शाम बीतने के बाद भी जब तीनों घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। शुरुआत में परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों और गांव में खोजबीन की। इसके बाद रिश्तेदारों और ग्रामीणों को सूचना दी गई। रात होते-होते बड़ी संख्या में लोग तलाश में जुट गए, लेकिन पूरी रात कोई सुराग नहीं मिला।

तालाब में खिलौना दिखने से गहराया शक

शनिवार सुबह गांव के तालाब में एक बच्चे का खिलौना दिखाई दिया। इसे देखकर ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद लोगों ने तालाब में उतरकर तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद पानी से सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ। मासूम का शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

पुलिस और ग्रामीणों का तलाशी अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही लार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में लापता पीतांबर चौहान और दूसरे बच्चे की तलाश शुरू कराई। स्थानीय मल्लाह नाव के जरिए पानी में खोजबीन कर रहे हैं। पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी देखें  दिल्ली में अभिजीत दीपके हिरासत में, 6 दिन में दूसरी बार पुलिस की कार्रवाई

एक ही परिवार के तीन लोगों के तालाब में डूबने की आशंका ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। परिजन तालाब के किनारे अपनों के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। फिलहाल बुजुर्ग और दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। दोनों के मिलने और घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!