गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा की जीत, ध्रुव त्रिपाठी ने करीबी मुकाबले में मारी बाजी

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में ध्रुव त्रिपाठी की जीत

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे चुनाव परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी रहीं।

ध्रुव त्रिपाठी ने 307 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

मतगणना की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए टेबलों की संख्या एक से बढ़ाकर तीन कर दी गई थी। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में मतगणना कराई गई। दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के दौरान मुकाबला काफी दिलचस्प बना रहा और प्रत्याशियों के समर्थक अंतिम नतीजे का इंतजार करते रहे।

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी और निर्दलीय राजीव यादव के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

About Author

यह भी देखें  थाना के प्रभारी निरीक्षक पर दुष्कर्म के आरोप, सस्पेंड

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!