कार्यवाहक एस ओ ने नहीं दी फोर्स, सीएचसी पर घण्टो होता रहा बवाल

 

  • भीड़ नही कर रही कोरोना प्रोटोकाल का पालन

  • अनुरोध नही सुन रही स्थानीय पुलिस

लार। कहते हैं कि एक फोन पर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो जाएगी। सीएचसी लार के अधीक्षक डॉ बीवी सिंह थाने के सीयूजी नम्बर पर फोन कर सुरक्षाकर्मी मांगते रह गए। कार्यवाहक एसओ राम गिरीश चौहान उनकी एक न सुने। उल्टे ज्ञान देने लगे कि सीएमओ से लिखवा कर लाइये तब सुरक्षा में पुलिस जाएगी। कार्यवाहक एसओ के इस नीति के चलते अस्पताल पर लोग घण्टों हंगामा करते रहे और अस्पतालकर्मी बेबश और लाचार दिखे।

सोमवार को सीएचसी लार पर कोविड 19 के वैक्सीन लग रहे थे। टीका कम था। भीड़ अनियंत्रित थी। लोग हंगामा कर रहे थे। जब स्वास्थ्यकर्मियों के काबू में भीड़ नहीं आयी तो अधीक्षक डॉ बीवी सिंह ने थाने पर फोन करके पुलिस मदद की गुहार लगाई। पुलिस मदद की जगह पर थाने से कार्यवाहक एस ओ ने जब यह कहा कि सीएमओ से लिखवा लाएं तब फोर्स मिलेगी। यह बात सुन अस्पताल कर्मी हतप्रभ रह गए। किसी प्रकार लोगों को समझा बुझा कर हंगामा शांत कराया गया। थानाध्यक्ष के इस आचरण की चहुँओर निंदा हो रही है।

About Author

यह भी देखें  अखंड भारत संकल्प दिवस 2025: मिर्ज़ापुर के अदलहाट में भव्य भगवा यात्रा, 'जय श्री राम' के नारों से गूंजा बाज़ार

Leave a Reply

error: Content is protected !!