कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किये जाने हेतु जारी हुआ दिशा-निर्देश

  • सभी संबंधित अधिकारी जारी निर्देशों का कड़ाई से करें अनुपालन-अपर जिला मजिस्ट्रेट

देवरिया। अपर जिला मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ने मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किये जाने हेतु जारी दिशा-निर्देश के संबंध में निर्देशित किया है कि जनपद के सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी व निजी कार्यालयों, न्यायालयों व स्कूलों में मास्क अनिवार्य कर दिया जाए। जनपद में पुलिस, नगर निकाय व अन्य विभागों के पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पुनः प्रभावी रूप से क्रियाशील कराकर प्रचार-प्रसार कराया जाय। वैक्सीनेशन के लिए एक विशेष अभियान चलाकर 12-14 वर्ष आयु,15-17 वर्ष आयु एवं 18 वर्ष से अधिक आयु के छूटे हुए और वूस्टर डोज हेतु अर्ह व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाय।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि उपर्युक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन / अनुश्रवण कराना सुनिश्चित करें।

About Author

यह भी देखें  बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जितेन्द्र पाल का कोरोना संक्रमण से निधन

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!