जाते-जाते शुगर दे जाएगा आपको कोरोना
पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस से ठीक हो चुके कई लोगों में शुगर लेवर बढ़ा हुआ आ रहा हैं क्योकि कोरोना महामारी के दौरान दिया जाने वाला स्टेरॉयड का इसका मुख्य कारण हैं। अगर भोजन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर युक्त आहार को शामिल किया जाए तो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना काफी आसान हो जाता है। इसी विषय पर पढ़िए एम के पाण्डेय निल्को की रिपोर्ट …
कोरोना महामारी आर्थिक तंगी के साथ साथ एक ऐसा भी घाव दे कर जा रहा है, जिसके लिए जीवन भर दवा खानी पड़ेगी। कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद बड़ी संख्या में ऐसे लोग सामने आए हैं, जो शुगर के मरीज हो गए हैं। खास बात यह है कि इनमें से किसी में भी संक्रमण से पहले शुगर नहीं था।
डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाले स्टेरॉयड से मधुमेह रोगियों को विशेष तौर पर ख़तरा तो है ही वहीँ जिनको मधुमेह की शिकायत नहीं है उनका भी शुगर लेवल 250 से 300 एमजी के बीच है। जिससे घबराहट, बेचैनी व सुस्ती के साथ साथ ब्लैक फ़ंगस की शिकायत आ रही हैं।
मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वायरस शरीर में पैंक्रियाज यानी अग्नाशय को अपना निशाना बनाता है और इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को नष्ट करता हैं। इसक अलावा कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए दिया जाने वाला स्टेरॉइड भी शरीर में शुगर के लेवल को कई गुना तक बढ़ा रहा हैं। जिससे इंसानों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब डायबिटीज का पेशेंट बनने की आशंका लगातार बढ़ रही हैं।
ये हैं ध्यान रखने योग्य बातें
- शुगर की जांच तत्काल कराएं
- खान-पान में नियंत्रण रखें
- तनाव से बचें, भरपूर नींद और आराम करें
- अपनी दिनचर्या में योग-प्राणायाम और व्यायाम को शामिल करें
- उचित मात्रा में पानी पीएं
- किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो डॉक्टर से संपर्क करें