मुख्यमंत्री योगी ने देवरहा बाबा आश्रम भेजी दीपावली की सामग्री, पीठाधीश्वर ने जताया आभार

देवरिया। दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मईल स्थित देवरहा बाबा आश्रम में हवन सामग्री और मिठाइयां भेजी गईं। मुख्यमंत्री की ओर से भेजी गई सामग्री लेकर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार और अनिल मिश्रा आश्रम पहुंचे।

इस दौरान आश्रम के पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास महाराज ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से पर्व की खुशियां और बढ़ती हैं। साथ ही उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आश्रम में श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

About Author

यह भी देखें  सेवायोजन कार्यालय में 30 मई को होगा रोजगार मेला का आयोजन

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!