CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षाएं बाद में होगी
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच CBSE की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला हुआ है | CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं टाल दी गई हैं, जबकि 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है
कोरोना महामारी का बढ़ता रूप देखते हुए सरकार ने CBSE की 10वीं और12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं। 1 जून को रिव्यू के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। परीक्षा होने की स्थिति में छात्रों को 15 दिन पहले नोटिस दिया जाएगा। उक्त फैसला पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री के मीटिंग के बाद लिया गया हैं|
इससे पहले कई नेता और राज्य सरकारें CBSE की बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग कर चुके हैं। CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से होनी थीं। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को टालने की मांग कर चुकी है। एसोसिएशन की तरफ से शिक्षा मंत्रालय को चिट्ठी लिखी गई है। CBSE की बोर्ड परीक्षाओं कमें 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल होंगे। परीक्षा ऑफलाइन होनी है। इसे लेकर छात्र सोशल मीडिया पर #CancelBoardExam2021 कैंपेन भी चला रहे हैं।