कोरोना महामारी : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तो कोरोना की दूसरी वेव से उबर जाएंगे

अजित सिंह (देवरिया) | देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। दिन प्रतिदिन मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मौजूदा हालात को लेकर कोरोना महामारी विशेषज्ञ पद्मश्री डॉक्टर रमन गंगा खेडकर का कहना है कि – जब पहली वेव आई तो सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया। भारत में उतने मामले नहीं आए, जितने आने चाहिए थे। दूसरे देशों ने भी भारत की सराहना की। लेकिन जब लॉकडाउन हटा तो लोगों की आवाजाही खूब बढ़ी। जब लॉकडाउन हटा तो लोगों को लगा कि कोरोना चला गया। शादी-ब्याह, दूसरे उत्सव मनाए जाने लगे। मंदिर दर्शन, धार्मिक आयोजन और पांच राज्यों में चुनाव को देखते हुए राजनीतिक रैलियां हुईं। चुनाव भले ही 5 राज्यों में हुए, पर कई राज्यों से लोग आए और गए। हजारों-लाखों की भीड़ जुटने लगी। इसलिए दूसरी वेव आई तो ज्यादा तीव्रता के साथ आई। अगर कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन को देश के 95% लोग मानेंगे, तो मेरे ख्याल से दो हफ्ते में हम इससे उबर सकते हैं, लेकिन हमने अगर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन को नहीं माना तो फिर सेकेंड वेव कितना कहर बरपाएगी, कुछ नहीं कहा जा सकता।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!