कपरवार में उग्रसेन सेतु की मरम्मत शुरू, दो सप्ताह तक बंद रहेगा आवागमन

Deoria News : उग्रसेन सेतु की मरम्मत शुरू, दो सप्ताह तक बंद रहेगा पुल

देवरिया। कपरवार में राप्ती नदी पर बने उग्रसेन सेतु की मरम्मत का काम शनिवार से शुरू हो गया। सुरक्षा को देखते हुए पुल पर बैरिकेडिंग कर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। अब दोपहिया वाहनों के लिए भी पुल से गुजरने पर रोक लगा दी गई है। इससे रोजाना इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

दरअसल, 27 अक्टूबर को पुल के पश्चिमी हिस्से में करीब दो फीट व्यास का गड्ढा बन गया था। पुल पर अचानक बने इस होल के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और तत्काल बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

शुक्रवार को एनएचएआई की निर्माण टीम कपरवार पहुंची। टीम ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से में जमा गिट्टी और मलबे की सफाई कर मरम्मत की तैयारी पूरी की। इसके बाद शनिवार से मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक नुसरत उल्लाह खान के मुताबिक, पुल के जर्जर हिस्से को दुरुस्त करने का काम शुरू हो चुका है। मरम्मत पूरी होने तक दोपहिया और चारपहिया समेत सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि करीब दो सप्ताह में पुल को दोबारा आवागमन के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

फिलहाल पुल बंद होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों को उम्मीद है कि मरम्मत का काम निर्धारित समय में पूरा होगा और जल्द ही उग्रसेन सेतु पर यातायात बहाल हो सकेगा।

यह भी देखें  लार बाई पास की अजब कहानी, दो महीने से भरा है पानी

About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!