देवरिया एसपी अभिजित आर. शंकर ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही प्रत्येक मामले में शिकायतकर्ता की समस्या को समझते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी तय करते हुए मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया।

पुलिस विभाग की जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर देना और उनकी शिकायतों का उचित समाधान सुनिश्चित करना है।

About Author

यह भी देखें  एक्शन में लार पुलिस-10 पर गुंडा एक्ट

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!