जयपुर में कोरोना वैक्सीन की हुई चोरी, एफआईआर दर्ज

वैक्सीनेशन की किल्लत कि वजह से प्रदेश में वैक्सीनेशन का काम कई जगह ठप्प है और सरकार लोगों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील करवा रही है। ऐसे में वैक्सीनेशन चोरी की घटना ने सभी को चौंका दिया है।

नवनीत आनंद, जयपुर | प्रदेश में जहां एक ओर कोरोना महामारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं जयपुर के कांवटिया अस्पताल में वैक्सीन चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में कावंटिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर हर्षवर्धन ने शास्त्री नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है।



जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल को- वैक्सीन की डोज राजस्थान को मिली थी। उसी दिन शाम को जब अस्पताल में स्‍टॉक चेक किया , तो पता चला कि 320 डोज कम हैं। इस घटना के सामने आने के बाद आला अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। पूरे अस्पताल में हडकंप मच गया और अस्पताल प्रशासन को इस घटना ने चौंका दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने कमेटी बनाकर दो दिन तक जांच की । लेकिन कुछ सुराग न मिलाने पर पुलिस कि मदद ली गई और आखिरकार बुधवार को अस्‍पताल प्रशासन ने थाने में जाकर इसकी एफआईआर दर्ज करवा दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 के तहत इस मामले की दर्ज कर लिया है। वहीं जांच में जुट गई है।

यदि आप भी कोई खबर हम तक देना चाहते है तो नीचे दिया हुआ फॉर्म भरें !

कृपया यहाँ समाचार लिखें
यह भी देखें  पहले कोरोनावायरस और अब चक्रवाती तूफान अम्फान : तबाही के आगे इंसान लाचार

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!