देवरिया में समय से ऑफिस नहीं पहुंचते अधिकारी-कर्मचारी

  • बेलगाम कर्मी, नहीं है योगी राज का भय

देवरिया। सरकार किसी की हो लापरवाह कर्मी नहीं सुधरते हैं। सूबे में योगी राज की बड़ी प्रशंसा हो रही है। योगी जी समय के बड़े पावन्द हैं। भ्र्ष्टाचार पर उन्होंने कड़े फैसले लेकर कई अधिकारियों को नौकरी से निकालने का कार्य भी किया। इन सबके बावजूद योगी जी के गृह मंडल में ही स्थित देवरिया में स्थिति बड़ी खराब चल रही है। कर्मचारियों में योगी राज का भय नहीं है। लापरवाही का आलम यह है कि जिन विभागों में 10 बजे तक हर हाल में पहुंचना चाहिए वहां 11 बजे तक लोग अपने ऑफिस में नहीं आ रहे है। शनिवार को इसका खुलासा तब हुआ जब
देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने आज पूर्वान्ह् 10.20 से 10.35 बजे तक विकास भवन स्थित विभिन्न अनुभागो व विभागों के उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान 39 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
सीडीओ की चेकिंग में कार्यालय ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के शीला चतुर्वेदी क०स०, उषा गुप्ता क०स०, अभिमन्यू पाण्डेय व०स०, शम्भू शरण श्रीवास्तव (द्वितीय), श्याम नरायण पाण्डेय वाहन चालक, जिला विकास कार्यालय के धर्मशील तिवारी व०स०, अविनाश कुमार आर्य क०स०, नीतू सिंह सोशल कोआर्डिनेटर, कार्यालय सहायक आयुक्त सहायक निबन्धक के अभिषेक कुमार सिंह स०वि०अ०को०, सुनील कुमार स0ले0, कार्यालय सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई के राजन विश्वकर्मा क0स0, कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी के राम इकबाल यादव प्र0सहा0, सूरज कुमार कन्नोजिया क0स0, देवेन्द्र कुमार सिंह चतुर्थ श्रेणी, कार्यालय पशु चिकित्सालय के राम प्रताप सिंह वरि0स0, मुन्ना अहमद पत्र वाहक, कार्यालय जिला समाज कल्याण के छोटे लाल लेखाकार, मनोज कुमार आनंद क0स0, कार्यालय स्वतःरोजगार के विद्यावती सिंह चतुर्थ श्रेणी, दीपक गुप्ता कम्प्यूटर आपरेटर, सौरभ शर्मा डीएमएम, अरविन्द कुमार सिंह डीएमएम, कार्यालय श्रम रोजगार के अजय कुमार मिश्र टीए, कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग के रवीन्द्र मिश्र अवर अभियन्ता, आनन्द कुमार मत्स्य निरीक्षक, कार्यालय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के राजेश कुमार सहायक संख्याधिकारी, मो० अनवर सहायक संख्याधिकारी, आदेश सिन्हा सहायक संख्याधिकारी, संतोष कुमार यादव क०स०, कार्यालय परियोजना अधिकारी नेडा के अक्षत मिश्रा क0लि०, द्वारिका चतुर्थ श्रेणी, रामाज्ञा यादव चतुर्थ श्रेणी, कार्यालय जिला युवा कल्याण विभाग के धर्मशील तिवारी प्र०स०, वसुधा पाण्डेय, क्षे0यु०क०अधि०, कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी के श्रवण कुमार चौरसिया ए०डी०पी०आर०ओ०, शान्ती देवी चतुर्थ श्रेणी, मीरा देवी चतुर्थ श्रेणी, सुधांशु मिश्रा ए०डी०पी०एम०, कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सचिन कुमार सिंह सहा० अभियन्ता जि०ग्रा०वि०अभिकरण व स०अभि०जल निगम अनुपस्थित मिले। इन सभी के आज का वेतन पर तत्कालिक प्रभाव से रोक दिया गया है। कार्यालय अध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह भी देखें  कई मोर्चों पर जिला प्रशासन की सफलता के पीछे रही इस चालक की काबिलियत

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!