पिंडवाड़ा स्टेशन पर बाहर से आए प्रवासी,प्रशासन ने स्क्रीनिंग कर भिजवाया

प्रभु सिंह

प्रभु सिंह, सिरोही | कोरोना के प्रभाव को देखेते हुए प्रशासन की ओर से लगातार सख्ती बरती जा रही है। साथ ही अन्य शहरों से लोग अपने अपने स्थान आ रहें हैं । पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भी आज करीब 200 से ज्यादा यात्री विभिन्न राज्यों व शहरों से पहुंचे। इस दौरान इन सभी की स्क्रीनिंग हुई और जांच के बाद उन्हें बस द्वारा रवाना किया गया।

प्रशासन की कड़ाई के बाद भी पिंडवाड़ा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं । जिले के पिंडवाड़ा तहसील में कोरानो के 7 संक्रमित नए सामने आए हैं, जिसमें पिंडवाड़ा तहसील के भीमाना में 3, भाराजा में 2, झाकर गांव में 2,  इस तरह सिरोही कुल में 77 पॉजिटिव मामले सामने आए जिकि पुष्टि  चिकित्सा विभाग के पिंडवाड़ा से BCMO डॉ एसपी शर्मा ने की ।

About Author

यह भी देखें  Old Pension Scheme: हिमाचल प्रदेश में राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से पुरानी पेंशन योजना बहाल

Leave a Reply

error: Content is protected !!