पहले कोरोनावायरस और अब चक्रवाती तूफान अम्फान : तबाही के आगे इंसान लाचार

एम के निल्को | वर्ष 2020 पूरी दुनिया के लिए कई मुसीबत लेकर आया है। पूरी दुनिया के साथ साथ भारत में कोरोना ने सबको पस्त कर दिया हैं लोगो मे अनेक प्रकार के भय देखने को मिल रहें हैं । अभी हाल ही में भारत में कोरोना वायरस से  संक्रमितों की संख्या 1 लाख के ऊपर पहुँच  चुकी है। देश जहां अभी कोरोना से लड़ने के तरीके ढूंढ ही रहा था, वहीं एक नई मुसीबत तेजी से भारत की तरफ बढ़ते आ रही है वो हैं – सुपर साइक्लोन अम्फान

21 साल का सबसे तेज सुपर साइक्लोन अम्फान बुधवार दोपहर ढाई बजे के करीब कोलकाता से टकराया। अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल के साथ-साथ ओडिशा में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। बंगाल में तूफान की वजह से दो लोगों की जान गई। बंगाल में 5 लाख और ओडिशा में करीब 1.58 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि इसकी रफ्तार 190 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंचने की आशंका है ।

सुपर साइक्लोन अम्फान के संभावित प्रकोप को लेकर पूर्वी भारत के ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिश की जा रहीं हैं। प्रशासन द्वारा अलर्ट सिस्टम आधारित एसएमएस लोगो तक भेजे जा रहे हैं। तटीय इलाकों में आपात सायरन बज रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने की गतिविधियां निलंबित की गई हैं। तूफान के संभावित क्षेत्रों में लोगों के चेहरों पर दहशत देखी जा रही है।

यह भी देखें  निकाय चुनाव : अध्यक्ष पद के 38 और सभासद पद के 117 नामांकन पत्र लिए गये वापस

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!