पूर्वांचल में कोरोना बम बन रहे प्रवासी मजदूर

पवन पाठक | उत्तर प्रदेश केए पूर्वाञ्चल अब ग्रीन, ऑरेंज से रेड की तरफ आखिरकार आ ही गया । पूरे पूर्वाञ्चल में प्रवासी मजदूरों की वजह से अब संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। पूर्वांचल के कई जिले जिनमें अब तक संक्रमण के मामले एक भी नहीं थे या बहुत बहुत कम थे, वहां भी अब बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज रोज निकल रहे हैं। सिद्धार्थनगर  में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। इनमें 17 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। सीएमओ डॉ सीमा राय ने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है उनमें शोहरतगढ़ में तीन, लोटन तीन,नौगढ़ तीन, डुमरियागंज एक व इटवा तहसील का एक मरीज शामिल हैं। सभी संक्रमित पिछले कुछ दिनों में यूपी के बाहर से आये थे। इन्हें क्वारंटाइन किया गया था। एक्टिव 44 केस में सीएचसी बर्डपुर में 27, सन्तकबीरनगर और रुधौली बस्ती में 11 मरीजों को आइसोलेट किया जा रहा है। गाजीपुर और आजमगढ़ के बाद अब जौनपुर में एक साथ कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। सभी प्रवासी मजदूर हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 48 हो गई है। इसमें 11 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हुई है। इसमें 15 पॉजिटिव मुंबई से और एक सूरत से आया था। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में डोभी ब्लॉक के तीन, केराकत के दो, सिकरारा का एक, मड़ियाहूं के तीन, रामनगर के दो, बदलापुर के दो, महराजगंज का एक और सोंधी शाहगंज के दो मरीज शामिल हैं। इन सबकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगालते हुए इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। सभी मरीजों को जिला मुख्यालय से सटे मीरगंज में बने कोविड-19 एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इनके गांवों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सैनिटाइजेशन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। देवरिया जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रहीं हैं । प्रशासन द्वारा रिपोर्ट आने के बाद इनकी यात्रा का ब्योरा खंगाला जा रहा है। नए मरीजों के साथ ही अब जिले में मिले संक्रमितों की संख्या अब दो दर्जन से ज्यादा हो गई हैं। मामले को गंभीरता से देखते हुये जिलाधिकारी अमित किशोर ने मेडिकल शॉप के अलावा सभी दुकाने बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है पूरे जनपद में लॉकडाउन लगा दिया हैं ।

यह भी देखें  प्रगति कम देखकर डीएम ख़फ़ा, माँगा स्पष्टीकरण

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!