परासी चकलाल या टड़वा के सामने पुल बनाने की मांग

मन्नु गुप्ता, सलेमपुर (देवरिया) |  विकास खंड लार के पटनेजी खरवनिया गाँव के सामने गंडक नदी पर 12 करोड़ की लागत से बनने वाले पक्के पुल को क्षेत्रीय लोगो द्वारा परासी चकलाल या टड़वा गाँव के सामने बनवाने की मांग अब तूल पकड़ लिया है। लार विकास खंड का खरवनिया नवीन गाँव गंडक नदी के उस पर बिहार राज्य की सीमा से सटा हुआ है। और इसके अगल बगल लगभग 20 गाँवो का सम्पर्क बिहार के सेमाटार बाजार से जुड़ा हुआ है जिस बाजार का ऐतिहासिक महत्व है जहाँ उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों राज्यो की जनता बाजार करती है।परंतु रोपन छपरा,परासी चकलाल ,रतनपुरा,गौरा पांडे, गौरी बलुआ,ठाकुर गौरी,उसरा, पटनेजी,चटीयां, गढ़वा,पटना,फ़ानी टोला,एकसरहा, चौहान बस्ती आदि गाँवो के लोग रतनपुरा और परासी चकलाल के घाटों पर नदी को पार करने के लिए नाव का सहारा लेते है और बिहार जाते है ठीक उसी प्रकार सोनहुला, पुरैना, बड़की बिहारी,छोटकी बिहारी,टड़वा,भुलौली,सेमाटार, खिलवा,बकुलारी, खरवनिया, श्रीकरपुर आदि गाँव के लोग उत्तर प्रदेश में अपना कार्य करने या जरूरत की बस्तुएँ के लिए अपने रिस्तेदारो के यहां नाव से ही आते जाते है।

यह भी देखें  खेमादेई में श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

उक्त गंडक नदी पर परासी चकलाल के सामने पक्के पुल निर्माण के लिए पूर्व में क्षेत्रीय विधायक ,सांसद एवं जिला अधिकारी आदि को पत्रक क्षेत्रीय लोगो द्वारा दिया जा चूका है।जिसको मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जा चूका है।परन्तु क्षेत्र के एक रसूखदार ब्यक्ति के इशारे पर अपने स्वार्थ के लिए सभी गाँवो को दरकिनार कर चनुकी पूल से महज 1 किलोमीटर की दुरी पँर पक्के पुल के निर्माण के लिए क्षेत्र के सांसद से पूजन भी करा दिया गया।जो क्षेत्र की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा और छलावा है ।पक्के पुल की समस्या को लेकर क्षेत्र के समाजसेवी दुष्यन्त सिंह बिल्लू और मनु गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश यादव को एक ज्ञापन सौंपा गया ।और क्षेत्रवासियों का कहना था कि अगर पक्का पुल का निर्माण परासी चकलाल गाँव के सामने नही होगा तो बहुत बड़ा आंदोलन होगा ।इस संदर्भ में जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्या हमारी समस्या है और अपने क्षेत्र की जनता के साथ हम धोखा नही होने देंगे और आप लोगो को आश्वाशन देते है कि पक्के पुल का निर्माण परासी चकलाल गाँव के सामने ही होगा इसके लिए हमको क्यों न विधानसभा से लेकर संसद तक जाना पड़े।ज्ञापन देने वालों में अंकित,शिबू,गुड्डू गुप्ता,दीपेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!