सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: शास्त्री एवं आचार्य सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारणी जारी

वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री और आचार्य पाठ्यक्रम के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी है। यह परीक्षाएं सत्र 2023-2026, 2022-2025 और 2024-2026 के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही हैं। इसमें संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैंक, श्रेणी सुधार एवं एकविषयक छात्रों को शामिल किया गया है।

  • परीक्षाओं का विवरण

परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।  

  1.  प्रथम पाली: प्रातः 08:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक।
  2.  द्वितीय पाली: अपराह्न 01:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक।

परीक्षाओं में शामिल होने वाले पाठ्यक्रम निम्नलिखित हैं:

  • – शास्त्री प्रथम सेमेस्टर (मात्र अनुत्तीर्ण: भूतपूर्व/बैंक)
  • – शास्त्री तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-2026)
  • – शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2022-2025)
  • – आचार्य प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-2026)
  • – आचार्य तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-2025)

विश्वविद्यालय का निर्देश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को निर्देश दिया है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। परीक्षा में भाग लेने के लिए अपने प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ लाएं। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी अनुरोध किया गया है।  परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग से संपर्क करें।

About Author

यह भी देखें  गो आश्रय केन्दों की हालत खराब

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!