अयोध्या में होगी रामलीला, मुंबई के फिल्मी कलाकार लेगे हिस्सा

दिल्ली के सांसद सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा सांसद लल्लू सिंह के साथ महंत मैथिली रमण शरण ने वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन करवाया

देवेंद चौहान, अयोध्या | भगवान राम कि जन्मभूमि अयोध्या में 17 अक्टूबर से रामलीला का आयोजन किया जायेगा जिसके भूमिपूजन मंगलवार लक्ष्मण किला नींव मंदिर के मैदान पर सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन में बिंदु दारा सिंह, दिल्ली के सांसद सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा सांसद लल्लू सिंह के साथ महंत मैथिली रमण शरण ने वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन करवाया। रामलीला का आयोजन करने वाली कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान यह देश की पहली राम लीला है जिसे मंचन के लिए सरकार से अनुमति मिली है। 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन रामलीला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुंबई के कई नामचीन कलाकार भूमिका निभाएंगे।

About Author

यह भी देखें  RGHS सर्वर डाउन: जयपुर SMS हॉस्पिटल में तीन दिन से मरीज परेशान, लंबी कतारें | The Newswala

Leave a Reply

error: Content is protected !!