ABVP BHU ने शोध प्रवेश और CUET PG समस्याओं पर किया जोरदार प्रदर्शन
वाराणसी, 16 जनवरी 2025
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई ने शोध प्रवेश नियमावली में अनियमितता और CUET PG आवेदन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को लेकर परीक्षा नियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
परिषद ने RET श्रेणी के सभी पात्र अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने, जून 2024 के परसेंटाइल स्कोर और साक्षात्कार अंकों को मिलाकर अंतिम चयन सूची जारी करने, और CUET PG आवेदन में BHU कोर्स चयन विकल्प की समस्या को हल करने की मांग की। साथ ही, छात्रों की समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय न होने तक आवेदन की तिथि बढ़ाने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान परिषद ने परीक्षा नियंता को ज्ञापन सौंपा। परीक्षा नियंता ने छात्रों की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए शोध नियमावली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा और CUET PG आवेदन की समस्या का हल रात तक किए जाने का आश्वासन दिया।
प्रमुख वक्तव्य:
ABVP काशी प्रांत के प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि छात्रों के साथ अन्याय न हो, इसके लिए शोध नियमावली में तत्काल संशोधन जरूरी है।
इकाई अध्यक्ष प्रशांत राय ने शोध नियमावली को छात्र-विरोधी और भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जातीं, आवेदन की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए।
इकाई मंत्री भाष्करादित्य त्रिपाठी ने CUET PG आवेदन प्रक्रिया में BHU विकल्प न दिखने को प्रशासन की लापरवाही करार दिया और छात्रों के हित में तत्काल निर्णय लेने की मांग की।
प्रदर्शन में उपस्थित:
इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य प्रशांत राय, इकाई मंत्री एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय कार्य सह संयोजक भाष्करादित्य त्रिपाठी , प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह, अदिति मौर्या, सर्वेश सिंह, ओंकार , आशीर्वादम , उमेद , अभिषेक , यशवर्धन, रुक्मिणी, अदृश्य, पीयूष, व्योम, प्रभाकर, केशरी, गौरव, गजेंद्र , धीरेंद्र , वारिस, अश्विनी और अन्य छात्र उपस्थित रहे l
यदि छात्रों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तो परिषद ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।