गोरखपुर में कलयुगी बेटे ने पीट पीटकर अधेड़ मां को मार डाला

गोरखपुर | मां अपनी औदाद को अपनी कोख में 9 माह तक रखती है और तो और उसकी हिफाजत अपनी जान को जोखिम में डालकर भी करती है लेकिन कलयुग के इस दौर में मानवता से भरोसा उठाने की ख़बर आए दिन पढ़ने – सुनने को मिलता रहता हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के गीड़ा में भी  एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर मानवता पर से भरोसा उठ जाएगा। गुरुवार रात एक कलयुगी बेटे ने अपनी अधेड़ मां को इस कदर पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी देखें  बनकटा का रेल अंडरपास तीन माह से बन्द

मामला गोरखपुर जिले के  गीडा इलाके के जीतपुर पूर्वी गांव का है। जहां देवीलाल हलवाई अपनी पत्नी जानकी देवी के अलावा छह बेटे और एक बेटी के साथ रहते हैं ।  लोगों का कहना है कि तीसरे नंबर का बेटा शनि पांच साल से मानसिक रुप से बीमार है। उसे कमरे में रस्सी बांधकर रखा जाता है। गुरुवार रात उसने किसी तरह खुद को छुड़ा लिया और गुस्से में आकर अपनी मां जानकी देवी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव कराने में भाई ऋतिक व बहन इंद्र मोहिनी घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी देखें  मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में कोरोना ने दी दस्तक

फ़िलहाल नौसड़ चौकी इंचार्ज दीपक सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी बेटा मानसिक रूप से बीमार है। उसे हिरासत में लिया गया है।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!