खेमादेई में श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा व प्रवचन कार्यक्रम
लार क्षेत्र के खेमादेई में शिव मन्दिर में प्रतिष्ठा से पूर्व शनिवार को कलश यात्रा निकली। घोड़े -हाथी, गाजे -बाजे के साथ निकली कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर सरयू तट पर पहुंची। जहाँ पवित्र सरयू नदी का जल भरा गया । कलश यात्रा गांव के कुल देवी खेमादेई की महारानी जी के स्थान से होकर गांव भ्रमण करते हुए शिव मन्दिर पहुंची जहाँ सभी कलश स्थापित किये गए। गॉव की महिलाएं रंग बिरंगे परिधान से सज धज कर सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाते मन्दिर से सरयू तट तक गयीं जहाँ से कलश भर कर मन्दिर परिसर में स्थापित किया गया। 6 अक्टूबर रविवार को प्रातः 8 बजे से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य होगा। 7 अक्टूबर सोमवार को दिन में 11 बजे भव्य भण्डार का आयोजन है। समारोह में आचार्य देवेश अवस्थी 5, 6, 7 अक्टूबर को शाम 7 बजे से प्रवचन करेंगे।
इस अवसर पर रवि प्रकाश सिंह उर्फ़ मुरारी सिंह , अनिल सिंह , योगेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह ,बृजेश कुमार सिंह , बिनोद सिंह , संजय सिंह, मंजीत सिंह , बालदेव सिंह , जसवंत सिंह ,पीयूष सिंह, रविशंकर सिंह ,राजु सिंह ,अजय सिंह, चिन्टू सिंह , ब्रजमोहन सिंह, राधा यादव, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
छायांकन:प्रमोद कुमार विश्वकर्मा
रिपोर्ट:वृजेश कुमार सिंह