सुरतरंग 2025 : 6 दिसंबर को सुनहरी आवाज़ों की तलाश, सोनू निगम-श्रेया घोषाल जैसे सितारे यहीं से उभरे | The Newswala

जयपुर, 4 दिसंबर 2025 | The NewsWala – राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जयपुर में संगीत प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर। संगम कला ग्रुप के तत्वावधान में 6 दिसंबर 2025 को वेटा इंटरनेशनल होटल, गोपालबाड़ी में मास्टर मदन स्मृति राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिता – “सुरतरंग : सुनहरी आवाज़ों की तलाश” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता उन युवा गायकों के लिए मंच है जो सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, आनंद राज आनंद, जसबिंदर नरूला, पनाज मसानी, तोशी और शारीब जैसे दिग्गज कलाकारों की तरह अपनी गायकी से दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं।

प्रतियोगिता में चार आयु वर्ग में भाग लिया जा सकता है:

  • सब-जूनियर: 5 से 12 वर्ष
  • जूनियर: 12 से 18 वर्ष
  • सीनियर: 18 से 30 वर्ष
  • ओपन: 30 वर्ष से अधिक

प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। सभी प्रतिभागी ऑडिशन देकर चयनित होकर मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। संगम कला ग्रुप के अध्यक्ष जय सुंद ने बताया, “यह प्रतियोगिता सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि सपनों को पंख देने का माध्यम है। पिछले कई वर्षों में इस मंच से निकले कलाकार आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे हैं।”

आयोजन की प्रमुख विशेषताएँ:

  • तारीख: 6 दिसंबर 2025
  • स्थान: वेटा इंटरनेशनल होटल, गोपालबाड़ी, जयपुर
  • समय: सुबह से शाम तक
  • स्मृति: मास्टर मदन (प्रसिद्ध संगीतकार) की स्मृति में
  • उद्देश्य: राजस्थान में छिपी गायन प्रतिभाओं को मंच, पहचान और अवसर प्रदान करना

संगम कला ग्रुप के Jai Sood ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान की हर सुनहरी आवाज को उचित मंच मिले। इस बार भी हम उम्मीद करते हैं कि कई नए सितारे उभरकर सामने आएंगे।”

यह भी देखें  एसपी साहब ! विष्णुदत्त विश्नोई बुजदिल नहीं हैं पर उसे गंदी राजनीति में फंसाने की साजिश चल रहीं हैं

पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9799113100

स्रोत: संगम कला ग्रुप आधिकारिक प्रेस नोट, जयपुर | 

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!