अभाविप सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय इकाई ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर माल्यार्पण, दीपोत्सव और रैली का आयोजन

वाराणसी। अभाविप सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय

इकाई ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्र संघ भवन में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और दीपोत्सव से हुई। छात्रों ने दीप जलाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए एक विश्वविद्यालय कैंपस में रैली निकाली गई।

रैली में छात्रों ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और उनके प्रेरक उद्धरणों को उजागर करने वाले नारों के साथ पूरे परिसर का भ्रमण किया। रैली ने छात्रों और विश्वविद्यालय कैंपस में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष सत्याजीत तिवारी ” इकाई मंत्री शिवानन्द मिश्र , SFD विकास जी , इकाई सं• कार्य प्रमुख आनन्द कुमार झा, SFD विकास जी, आकाश पांडेय, आकाश दुबे एवं विश्वविद्यालय के अन्य छात्र उपस्थित थे।।

 

About Author

यह भी देखें  ABVP सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय इकाई द्वारा हिन्दी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!