पिंडवाड़ा : सरूपगंज कस्बे में NO MASK – NO ENTRY – एसडीएम

प्रभु सिंह, पिंडवाड़ा | पिंडवाड़ा तहसील के सरूपगंज क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गईं , जिसमें कोरोना संक्रमण से बचाव करने का संदेश दिया गया तथा सरकार द्वारा जारी मुहिम ‘नो मास्क, नो एंट्री’ के लिए लोगों को जागरूक किया गया । संगोष्ठी  कि अध्यक्षता पिंडवाड़ा एसडीएम ने करते हुये ग्रामीणों , दूकानदारों को कोरोना गाइडलाइन, मास्क, सोशल डिस्टेंस व साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया। वहीं ब्लाक चिकित्साधिकारी ने कोरोना से बचाव व उसके लक्षणों के बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा कि सभी को जागरूक रहकर कोरोना महामारी को भगाना है। कुछ लोगों की लापरवाही की वजह से अब यह बीमारी ग्रामीण क्षेत्रो में भी पांव पसार चुका हैं।  लेकिन यदि किसी को कोरोना संबंधी कोई लक्षण दिखे तो वह तुरंत अपनी जांच करवाये। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नही है। बल्कि समय रहते उपचार लेने से इससे आसानी से जीता जा सकता है।
संगोष्ठी में स्थानीय दूकानदारों सहित कई ग्रामीण व सरपंच नज़र आए ।
यह भी देखें  नए भारत का नया ही खेल, मरते मजदूर, भटकती रेल -

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!