हाथरस गैंगरेप केस में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, एसपी-डीएसपी समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, अफसरों और पीड़ित परिवार का होगा नार्को टेस्ट

देवेश कुमार, हाथरस | यूपी के हाथरस में दलित लड़की के साथ गैंगरेप के 18 दिन बाद योगी सरकार ने आला अधिकारियों समेत कई लोगों पर डंडा चलाया है। जिले के एसपी और डीएसपी समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है तथा इन सभी अफसरों का और परिवार वालों का नार्को टेस्ट कराने का फैसला भी किया गया है।

यह भी देखें  मंत्री अशोक चांदना के बिगड़े बोल - जाओ मुकदमा दर्ज करवा दो

यूपी सरकार की कार्रवाई पर प्रियंका गांधी ने  तंज कसते हुये ट्वीट किया है कि योगी जी कुछ मोहरों को सस्पेंड करने से क्या होगा? हाथरस की पीड़िता, उसके परिवार को भीषण कष्ट किसके ऑर्डर पर दिया गया? हाथरस के डीएम, एसपी के फोन रिकार्ड्स पब्लिक किए जाएँ। मुख्यमंत्रीज अपनी जिम्मेदारी से हटने की कोशिश न करें। देश देख रहा है आपको तो इस्तीफा देना चाहिए ।

यह भी देखें  शरद पूर्णिमा: एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्व

वहीं इस कांड को लेकर हाथरस से दिल्ली तक हंगामा और प्रदर्शन हुए । दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में पीड़ित के लिए एक प्रार्थना सभा की गई जिसमें कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!