मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद भी हजूर सोते रहे

देवेन्द्र पुरोहित,लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चिंता पर लालफीताशाही गंभीर नहीं हुई। हजूर सोते रहे। प्रवासी श्रमिकों के साथ लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई थी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि कोई भी प्रवासी कामगार पैदल या बाइक से यात्रा न करने पाए। प्रवासी श्रमिकों को पैदल चलने या बाइक से यात्रा करने से रोकने के लिए उन्होंने हर थाना क्षेत्र में एक टीम गठित करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रक व अन्य सुरक्षित वाहनों से सवारी ढोने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। शुक्रवार को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लॉकडाउन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था कि प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही प्रवासी श्रमिकों को सबसे पहले पेयजल व भोजन उपलब्ध कराया जाए। प्रवासी श्रमिकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!