पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की कई घटनाओं का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्तगण गिरफ्तार
चोरी का 10 कंगन, 03 गले का हार, 05 कान का झुमका, 02 माथ टीका, 01 नथुनी मय लटकन, 03 अंगुठी, 01 चेन, 02 नथिया, गले का ओम (सभी पीली धातु) बरामद
चोरी का 01 कर्धनी, 02 पाजेब, 04 हाथ पलानी, 10 पायल, 04 मीना, 02 छोटा कंगन, 12 बिछिया, (सभी सफेद धातु) बरामद
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम तथा चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 10.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर मालगोदाम के पास से 03 अभियुक्तगण नाम पता क्रमशः 1. संदीप गुप्ता उर्फ बुलबुल गुप्ता पुत्र बबलू गुप्ता निवासी राघवनगर (गीता वस्त्रालय के पास) थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष, 2. अंकित गुप्ता पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी राघवनगर (निकट हनुमान मन्दिर) थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 18 वर्ष व 3. पूनम गुप्ता पत्नी संजय कुमार गुप्ता निवासी राघवनगर (निकट हनुमान मन्दिर) थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त संदीप गुप्ता उर्फ बुलबुल गुप्ता उपरोक्त के पास से एक सफेद झोले से चोरी का 06 कंगन (पीली धातु), 03 गले का हार (पीली धातु), 05 कान का झुमका (पीली धातु), 02 माथ टीका (पीली धातु), 01 नथुनी मय लटकन (पीली धातु), 03 अंगुठी (पीली धातु), 01 नथिया (पीली धातु), 01 करधनी (सफेद धातु), 02 पाजेब सफेद धातु), 02 हाथ पलानी (सफेद धातु), 04 पायल (सफेद धातु), 04 बिछिया (सफेद धातु), 02 छोटा कंगन (सफेद धातु), 02 हाथ पलानी (सफेद धातु) व 01 ओम का लाकेट(पीली धातु), गिरफ्तार अभियुक्त अंकित गुप्ता उपरोक्त के पास से 01 पर्स से चोरी का 02 कंगन (पीली धातु), 01 चेन (पीली धातु), 04 बिछिया (सफेद धातु), 04 पायल (सफेद धातु) व गिरफ्तार अभियुक्ता पूनम गुप्ता उपरोक्त के पास से 01 पर्स से चोरी का 02 कंगन (पीली धातु), 02 पायल (सफेद धातु), 04 बिछिया (सफेद धातु), 01 नथुनी (पीली धातु) बरामद किया गया।
*पूछताछ विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि संदीप गुप्ता उर्फ बुलबुल गुप्ता व अंकित गुप्ता आपस में दोस्त हैं व अभियुक्ता पूनम गुप्ता अभियुक्त अंकित गुप्ता की मां है। अभियुक्त संदीप गुप्ता उर्फ बुलबुल गुप्ता व अंकित गुप्ता मिलकर चोरी करते हैं । चोरी करने से जो भी जेवर जेवरात व पैसा मिलता है उसको ये लोग आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं तथा सोने चाँदी के जेवरात बेच कर जो रुपया मिलता है उससे हम लोग ऐशो आराम व मौज-मस्ती करते हैं। बरामद चोरी के सामान के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि 06 व 07 जून की रात्रि में करीब 01 बजे भुजौली कालोनी स्थित बुद्ध बिहार पार्क के पास एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी किये थे जिसमें हम लोगो ने सोने चाँदी के जेवर चुराये थे जो आप लोगों ने बरामद किया है। साथ ही यह भी बताये कि लगभग 15 दिन पहले ग्राम बरारी उर्फ मछरीगाँवा रामपुर कारखाना के पास एक घर के अन्दर ताला तोड़कर अटैची व पेटी में से सोने चाँदी के जेवरात चुराये थे तथा लगभग 20 दिन पहले सोन्दा गाँव में एक मकान के अन्दर घुस कर एक बक्से का ताला तोड़कर सोने चाँदी के जेवरात व एक मोबाईल फोन चोरी किए थे मोबाईल फोन को बाद में हम लोग पकड़े जाने के डर से कहीं फेंक दिये थे । पकड़ी गई महिला पूनम गुप्ता उपरोक्त से बरामद चोरी के सामान के संबंध में बतायी कि मेरा लड़का अंकित गुप्ता व उसका दोस्त संदीप गुप्ता ने मिलकर भुजौली कालोनी, बरारी उर्फ मछरीगाँवा व सोंदा में चोरी किये थे यह उसी चोरी का सामान है ।
पकड़े गये अभियुक्तों से अन्य चोरियों के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया तो बताये कि दोनों ने मिलकर करीब 20 व 25 दिन पूर्व मदनपुर थाना क्षेत्र के भिटहा गांव में स्थित मकान से, भलुअनी थाना क्षेत्र कुईया ग्राम स्थित मकान से व महुआडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर स्थित मकान से भी चोरियां किए हैं, चोरी का सामान हम लोगों ने कई अनजान राहगीरों को अपनी मजबुरी बताकर कम पैसे में बेच दिये थे व पैसा आपस में बराबर-बराबर बांट लिए थे ।
*इस प्रकार थाना कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 370/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस व मु0अ0सं0 334/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस तथा थाना रामपुर कारखाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 122/2026 धारा 305(ए), 331(2) बीएनएस सहित कई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया।*
*घटना का विवरण-*
अवगत कराना है कि दिनांक 07.06.2026 को थाना कोतवाली पर वादी श्री ज्ञान प्रकाश निवासी बुद्ध विहार भुजौली कालोनी थाना कोतवाली जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 06/07.06.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे आभूषण चोरी कर ली गयी हैं, जिसके संबंध में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 370/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
दिनांक 23.05.2026 को वादी श्री सुरज कन्नौजिया निवासी ग्राम सोन्दा वार्ड नं0 15 थाना कोतवाली जनपद देवरिया द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 23.05.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा अंदर कमरे से छोटा बक्सा चोरी कर उसमें से सोने व चांदी के आभुषण, रुपये व मोबाइल निकालकर बक्सा फेक दिया गया था, जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 334/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
दिनांक 30.05.2026 को थाना रामपुर कारखाना पर वादी श्री रामाशंकर प्रसाद निवासी ग्राम बरारी उर्फ मछरी गांवा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 26.05.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा कमरे का ताला तोड़कर अटैची व पेटी से सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिया गया है, जिसके संबंध में थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 122/2026 धारा 305(ए), 331(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1. संदीप गुप्ता उर्फ बुलबुल गुप्ता पुत्र बबलू गुप्ता निवासी राघवनगर (गीता वस्त्रालय के पास) थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष
2. अंकित गुप्ता पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी राघवनगर (निकट हनुमान मन्दिर) थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 18 वर्ष
3. पूनम गुप्ता पत्नी संजय कुमार गुप्ता निवासी राघवनगर (निकट हनुमान मन्दिर) थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 40 वर्ष ।
*गिरफ्तार अभियुक्त अंकित गुप्ता का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 0760/2023 धारा 380,411,457 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया
2. मु0अ0सं0 0833/2023 धारा 380,411,457 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया
3. मु0अ0सं0 0836/2023 धारा 380,411,457 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया
4. मु0अ0सं0 0196/2025 धारा 115(2),131,351(2),352 बीएनएस थाना कोतवाली देवरिया
5. मु0अ0सं0 0276/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली देवरिया
*गिरफ्तार अभियुक्त संदीप गुप्ता उर्फ बुलबुल गुप्ता का आपराधिक इतिहास–*
1. मु0अ0सं0 0299/2025 धारा 305,317(2),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली देवरिया
2. मु0अ0सं0 0319/2025 धारा 305,317(2),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली देवरिया
3. मु0अ0सं0 0423/2025 धारा 305,317(2),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली देवरिया
4. मु0अ0सं0 0425/2025 धारा 305,317(2),317(4) बीएनएस थाना कोतवाली देवरिया
5. मु0अ0सं0 0449/2025 धारा 305,317(2),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली देवरिया
6. मु0अ0सं0 0196/2025 धारा 115(2),131,351(2),352 बीएनएस थाना कोतवाली देवरिया
7. मु0अ0सं0 0193/2021 धारा 380,411,457 भादवि थाना कोतवाली देवरिया
8. मु0अ0सं0 0254/2021 धारा 380,411,457 भादवि थाना कोतवाली देवरिया
9. मु0अ0सं0 0285/2021 धारा 380,411,457 भादवि थाना कोतवाली देवरिया
10. मु0अ0सं0 0324/2021 धारा 380,411,457 भादवि थाना कोतवाली देवरिया
11. मु0अ0सं0 0329/2021 धारा 380,411,457 भादवि थाना कोतवाली देवरिया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 मनीष सिंह थाना कोतवाली जनपद देवरिया
2. उ0नि0 रविन्द्र नाथ चौबे थाना कोतवाली जनपद देवरिया
3. उ0नि0 रिजवान अली एसओजी टीम जनपद देवरिया
4. उ0नि0 आकांक्षा यादव थाना कोतवाली देवरिया
5. हे0का0 समसुलैन खान एसओजी टीम देवरिया
6. का0 सुरेन्द्र शर्मा थाना कोतवाली देवरिया
7. का0 अजय यादव थाना कोतवाली देवरिया
8. का0 विक्रान्त सिंह थाना कोतवाली देवरिया
9. का0 रितेश सोनकर एसओजी देवरिया
10. का0 विजय यादव एसओजी देवरिया
11. का0 अंकित यादव एसओजी देवरिया
12. का0 विशाल जायसवाल एसओजी देवरिया
13. क0आ0 शम्मी कुमार सर्विलांस सेल देवरिया
14. हे0का0 विमलेश सिंह सर्विलांस सेल देवरिया
15. हे0का0 संतोष यादव थाना कोतवाली देवरिया
16. रि0का0 दिवाकर सिंह थाना कोतवाली देवरिया
17. महिला आरक्षी अंजनी श्रीवास थाना कोतवाली देवरिया