लार में खुलेआम गांजा बेचने का वीडियो वायरल

लार में खुलेआम गांजा बेचने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोग खड़ा कर रहे सवाल -क्या सभी प्रकार की तस्करी पुलिस के मिली भगत से हो रही?

संवाददाता देवरिया। जिले के पुलिस अधीक्षक लगातार क़ानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैँ, लेकिन लार पुलिस का हाल यह है कि वह सुस्त पड़ी है। मेहरौना में पुलिस के सामने से तस्करों के बिहार भाग जाने, 15 गोवंश से भरी गाड़ी के लार क्षेत्र से गुजर कर चनुकी पुल पार होकर भाटपार रानी थाना क्षेत्र में वाहन पंचर होने के बाद पकड़े जाने और पुलिस अधीक्षक द्वारा लापरवाह चार पुलिसकर्मियों को लाइन होने की खबरें शुक्रवार को अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि शाम होते ही लार कस्बा पुलिस चौकी से पचास कदम की दूरी पर खुलेआम गांजा बिकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। The न्यूज वाला इस वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं करता लेकिन लार पुलिस की कई मामलो ने संलिप्तता पर सवाल खड़ा करता है।

लार पुलिस चौकी के समीप खुलेआम गांजा बिकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग लार पुलिस पर तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं। गांजा बिक्रेता के नाम सहित उसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा था। चंद मिनट के भीतर हजारों लोगों तक यह वीडियो पहुंच गया लेकिन चंद कदम दूर ही स्थित पुलिसकर्मी उस अड्डे तक नहीं पहुंचे और कोई रोक टोक भी नहीं किए। लार क्षेत्र से शराब तस्करी, पशु तस्करी की खबरें तो आये दिन आती ही रहती हैं अब गांजा बेचने का खुला व्यापार का वीडियो वायरल होने के बाद लोग कहने लगे हैं कि बगैर पुलिस के मिलीभगत से यह अवैध धंधा नहीं चल रहा होगा। लार कस्बा में सुबह 6 बजे ही शराब की दुकाने खुल जाती हैं. यहाँ से लोड होकर आये दिन सुबह ही बिहार में बड़ी मात्रा में शराब भेजे जाने की शिकायतें आम है।

यह भी देखें  यूपी दौरे पर जेपी नड्डा, मंत्रियों की लेंगे क्लास, नेताओं को देगें जीत का मंत्र

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!