आर्मी के जवान का लवारिश हाल में मिला शव, हत्या की आशंका

अशफाक अंसारी, सलेमपुर (देवरिया) | खुखुंदू थाना के अन्तर्गत सुकरौली ग्राम निवासी सुनील यादव पुत्र स्व कैलाश यादव उम्र 32 की रविवार की रात करीब 8 बजे अपने परानछपरा वाले मकान पर पत्नि से कह कर निकले कि सलेमपुर अपने दोस्त से मिलने जा रहा हू लेट होने के कारण पत्नी बार बार फोन करने लगी तो उन्होंने बताया कि आधे घण्टे बाद मैं आ रहा हूं सलेमपुर स्टेशन पर ही हूं लेकिन रात 10:30 के बाद फोन न उठने के कारण रात को मृतक की पत्नी स्टेशन पहुंची तो वहां कोई नहीं था और सोमवार के सुबह 8 बजे पता चला कि उनके पति का देहांत हो गया शव रामपूर बुजर्ग 500 मीटर पश्चिम गाँव के बाहर पिच रोड के किनारे मिला|

घटना की जानकारी प्राप्त होने पर परिजनों और गाँव मे कोहराम मच गया|
इस बात पुलिस को सुचना दी गई प्राप्त सुचना के आधार पर मौके पहुच कर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कराकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया|
सुनील यादव के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और पत्नि का कहना है कि रात में 8 बजे वे घर से वे कहकर निकले कि सलेमपुर अपने दोस्तों से मिल कर आ रहे है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आर्मी मे जवान थे और पटियाला मे तैनात थे और इसी माह 23 को वहाँ से छुट्टी आये थे|
मृतक की तीन लड़कियां और एक लड़का व पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल है|
इस बाबत पर सलेमपुर थाने के कोतवाल नवीन मिश्रा ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर लिया और लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

यह भी देखें  बच्चों की पुण्यतिथि पर पिता करता है हर साल रक्तदान का आयोजन

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!