पोते पर चाकू से हमला देख दादी को आया हार्ट अटैक, हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज रेफर

Deoria News :देवरिया के सलेमपुर में किशोर पर चाकू से हमला, दादी को हार्ट अटैक

देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर कस्बे में सोमवार सुबह पड़ोस के एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर दिलशाद पर चाकू से हमला कर दिया। पोते पर हमला होते देख उसकी 65 वर्षीय दादी बल्लुक्कन खातून घबरा गईं। वह चीखने लगीं और कुछ ही देर बाद बेहोश हो गईं। चिकित्सकों के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया है। गंभीर हालत में उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सलेमपुर कस्बा निवासी बल्लुक्कन खातून सोमवार सुबह अपने घर पर आराम कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के एक युवक ने उनके करीब 17 वर्षीय पोते दिलशाद पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पोते को घायल देखकर दादी चीखने लगीं। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने कथित हमलावर को पकड़ लिया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सलेमपुर लेकर पहुंचे।

किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी

सीएचसी में चिकित्सकों ने दिलशाद का प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। दूसरी ओर, दादी बल्लुक्कन खातून की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

यह भी देखें  प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर हजारों रुपये कीमत का माल चोरी

नवलपुर चौकी प्रभारी नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चाकू से हमला करने के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!