लार -सलेमपुर की सीमा पर एक करोड़ बीस लाख का गांजा बरामद
एसटीएफ व एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में लार की सीमा पर गांजा की खेप
संवाददाता देवरिया। एस टी एफ व एन सी बी की संयुक्त कार्रवाई में एक गांजा की खेप लार व सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के बीच सहला गाँव के सामने पकड़ ली गयी। जिस वाहन से यह गांजा की खेप आसाम से लाई जा रही थी उस वाहन पर सी आरपी एफ लिखा था और वाहन का लुक ऐसा बनाया गया था कि लगे कि कोई जवान अपना घरेलू सामान लेकर जा रहा हैँ।
पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए हैं. जांच एजेंसियों को पता चला है कि देवरिया के रहने वाले रितेश और आदर्श जायसवाल इस नेटवर्क के प्रमुख सूत्रधार है। दो लोग मध्य प्रदेश के है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. देवरिया में STF और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त कार्रवाई में 4 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 4.03 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताई जा रही है.जांच में सामने आया है कि तस्कर बेहद शातिर तरीके से सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे. इसके लिए उन्होंने CRPF जवानों के घरेलू सामान की आड़ का इस्तेमाल किया था.