विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने के प्रयास तेज़ – शिक्षा मंत्री

जयपुर, 28 फरवरी 2025 – शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार 2019 से दिसंबर 2024 तक क्रमोन्नत विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को अधिकाधिक संख्या में भरने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि 50% पदों को पदोन्नति और शेष पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। अब तक 22,000 से अधिक पदों को भरा जा चुका है, जबकि शेष पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन है।

पिछली सरकार पर उठाए सवाल

मंत्री ने बताया कि 2022-23 में बिना व्याख्याताओं के पद स्वीकृत किए 3,822 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया, जबकि 2023-24 में 672 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत कर दिया गया, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई।

डूंगरपुर क्षेत्र के लिए विशेष ध्यान

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर के विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन बोर्ड और विभागीय पदोन्नति समिति के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

सरकार ने विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वित्त विभाग से नए पदों के सृजन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!