एटीएम मे घुसे चोर उठा ले गए इनवर्टर और बैट्रियां
- जौनपुर में हौसला बुलंद चोरों का आतंक, पुलिस चोरी रोकने में नाकाम

अभिजीत श्रीवास्तव, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) | कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चोरी की घटनाओं से आमजन हलकान है। स्थानीय नगर के आदर्श कालोनी में स्थित बंद मकान के गेट की कुंडी काट कर ५० हजार नगदी समेत लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी हो जाने की घटना के तुरंत बाद ही शनिवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने लंबे रोड एटीएम का शटर चांड़कर घुसे चोरों ने सीसीटीवी वैâमरे को क्षतिग्रस्त कर इन्वर्टर एवं आधा दर्जन बैट्रियां उठा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्रयागराज मार्ग पर सार्वजनिक इंटर कॉलेज के सामने स्थित आशीष कुमार उर्फ शेरू के मकान में वन इंडिया का एटीएम लगा है। शनिवार की रात में चोरों ने रूम का शटर चांड़कर अंदर घुस कर एटीएम मशीन को संचालित करने हेतु लगाए गए इन्वर्टर और आधा दर्जन बैट्री चुरा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मुंगरा पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। उक्त घटना के बारे में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि चोरों ने एटीएम से छेड़छाड़ नही की है सिर्फ बैटरी ले गये घटना की जांच की जा रही है।