25 हजार के इनामिया बदमाश के पैर में गोलीमार पुलिस ने पकड़ा
देवरिया में शनिवार की शाम पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ मे 25 हजार के इनामिया बदमाश अखलाख वारसी को गोली लगी है । इस घटना में एसओजी का एक सिपाही भी घायल है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस के सामने से ही फरार हो गए।
गौरीबाजार के सिरजम चौराहे के पास बदमाशों के सक्रिय होने की सूचना पर गौरीबाजार पुलिस व एसओजी टीम ने शनिवार की शाम करीब चार बजे घेराबंदी की थी। इसी दौरान बाइक से जा रहे संदिग्धों को पुलिस ने रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग कर पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश बाइक से सिरजम-पथरहट मार्ग की तरफ भागने लगे तो पुलिस ने फायरिंग की।एक बदमाश को बाएं पैर में गोली लग गई जिससे वह बाइक से गिर गया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। इस दौरान एसओजी में तैनात सिपाही धनंजय भी घायल हो गए। पुलिस दबोचे गए बदमाश व घायल सिपाही को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र भी इमरजेंसी पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि दबोचा गया बदमाश एकलाख वारसी पुत्र हसमुद्दीन शेख निवासी भरवलिया बरपार थाना रामपुर कारखाना का रहने वाला है।
पकड़ा गया बदमाश कुुुह दिन पहले हुुुयेे सीएसपी संचालक सर्वेश्वर पटेल हत्याकांड का मास्टर माइंड है। उसे पैर में गोली लगी है जबकि एसओजी का एक सिपाही घायल है। एसपी ने बताया कि दबोचा गया बदमाश 18 नवंबर को सीएसपी संचालक की हत्या व 5.40 लाख रुपए की लूट की घटना में शामिल था। उस पर पुलिस ने 26 नवंबर को 25 हजार का इनाम घोषित किया था। मामले का खुलासा करते हुए 23 नवंबर को पांच बदमाश जेल भेज दिए गए थे।