चोरी की योजना बना रहे दो चोर गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

अभिजीत श्रीवास्तव

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर | सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने चोरी करने की योजना बनाते हुए दो शातिर अभियुक्तो पंकज कुमार वहेलिया व सूरज कुमार वहेलिया को चोरी करने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजय पाल शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों वाछित अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र सरायख्वाजा के पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा अभियुक्त पंकज कुमार वहेलिया पुत्र दुरवाषा वहेलिया, सूरज कुमार वहेलिया पुत्र दिनदयाल वहेलिया को तरसावां बाजार में रात्रि के समय चोरी करने की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक पेचकश ,एक पिलाश ,5 चाभी का छल्ला व एक सुम्मी लोहा व अन्य उपरकरण बरामद किया गया । जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह के दिये गये फर्द के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 34/2023 धारा 34/401 भादवि पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को आज न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!