दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर | क्षेत्र के पौनी बैरियर के पास से रविवार को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार आरोपित दीपक उर्फ दीपू ग्राम भुईली खास थाना अदलहाट का निवासी है। ज्ञात हो की क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती के साथ गाँव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने के मामले में पुलिस ने 14 फरवरी को देर रात मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल हेतु जिला चिकित्सालय भेजा था।


क्या था पूरा मामला

अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गाँव की 23 वर्षीय युवती 28 जनवरी को सायं शौच के लिए खेत में गई थी,इसी दौरान गाँव का युवक दीपक उर्फ दीपू ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी युवती ने अपने परिजनों को दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित के तलाश में जुट गई थी।प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया को सूचना मिली कि युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित कहीं जाने के लिए पौनी बैरियर के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!