लार को नगर पालिका का मिले दर्जा

…और अब नगर पालिका बनवाने को उतरा लार युवा मोर्चा

लार। संघर्ष का दूसरा नाम है लार युवा मोर्चा। अपने संघर्षों के बल पर लार सीएचसी के 30 शैय्या अस्पताल को चालू कराने, शहीद संजय चौहान की मूर्ति का अनावरण कराने, सीएचसी लार में वर्षों से बन्द एक्सरे को चालू कराने वाला युवा मोर्चा अब नगर पंचायत लार को नगर पालिका बनवाने के लिए मैदान में उतरा है।
लार युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहू विशाल गुप्ता लखनऊ में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से मिले। उन्होंने एक पत्रक मंत्री को सौप कर लार नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग की। नगर मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि आप की मांग पर विचार कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
लार नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने के मानक का ब्यौरा देते हुए विशाल गुप्ता ने मंत्री को दिए पत्रक में लिखा है कि नगर पंचायत का गठन ब्रिटिश हुकूमत में 1926 में हुआ।


नगर की आबादी लगभग 48 हजार है। नगर में एक पीजी कालेज, एक संस्कृत महाविद्यालय, एक महिला डिग्री कालेज, 6 इंटर कालेज, 16 प्राथमिक व जूनियर स्कूल, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक 30 शैय्या का मातृत्व केंद्र, एक दर्जन निजी अस्पताल, सात बैंक की शाखाएं, एक डाकघर, एक डाक बंगला, तीन पेट्रोल पंप, एक थाना, एक पुलिस चौकी, एक विद्युत उपकेंद्र, एक किरासन पम्प कार्यरत हैं। नगर पालिका के लिए जरूरी अहर्ताएं यहाँ पूरी हैं। ऐसी हालत में नगर पंचायत लार को नगर पालिका का दर्जा देने आवश्यक है।
अब देखना यह होगा कि नगर विकास मंत्रालय इस संबध में कब तक सकारात्मक कदम उठाता है।

यह भी देखें  होली के मद्देनजर हरियाणवी शराब का भण्डारण

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!