दो स्कॉर्पियो की रगड़ ने लिया खूनी रूप, पिस्टल से फायरिंग में युवक गंभीर

गोरखपुर रोड पर देर रात हुई घटना, पेट में गोली लगने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा इलाज

देवरिया। शहर के गोरखपुर रोड पर शनिवार देर रात दो स्कॉर्पियो वाहनों के बीच मामूली रगड़ के बाद शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। आरोप है कि दूसरी स्कॉर्पियो में बैठे एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली पेट में नाभि के पास लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को पहले मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला निवासी नीरज सिंह उर्फ दंगल सिंह के पुत्र देव सिंह राजा शनिवार रात करीब तीन बजे अपने पांच साथियों के साथ चाचा को रिसीव करने रेलवे स्टेशन गए थे। वहां से स्कॉर्पियो से घर लौटते समय गोरखपुर रोड पर उनकी गाड़ी दूसरी स्कॉर्पियो से रगड़ गई। इसी बात को लेकर दोनों वाहनों में सवार लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

पीछा करते समय नाले में घुसी स्कॉर्पियो, फिर चली गोली

बताया जा रहा है कि शुरुआती विवाद के बाद देव सिंह राजा ने अपनी स्कॉर्पियो से दूसरी गाड़ी का पीछा किया। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नाले में चली गई। आरोप है कि तभी दूसरी स्कॉर्पियो में सवार एक युवक ने पिस्टल निकालकर राजा पर गोली चला दी। गोली पेट में नाभि के पास लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

यह भी देखें  भागलपुर सराफा चोरी का खुलासा, तीन बाल अपचारी समेत चार पकड़े गए; सोना-चांदी बरामद

घटना के बाद साथियों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

आरोपी पर कई मुकदमे होने का परिजनों का दावा

घायल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गोली चलाने वाला युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। परिजनों के मुताबिक, उसके खिलाफ देवरिया से लेकर लखनऊ तक विभिन्न थानों में आठ से दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल इन मुकदमों की संख्या या आरोपी के आपराधिक इतिहास की पुष्टि नहीं की गई है।

इस संबंध में सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि गोरखपुर रोड पर युवक को गोली लगने की घटना की जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। घायल पक्ष की ओर से शिकायती पत्र मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!