जंगली सुअर ने तीन को किया जख्मी, मारा गया

देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के खरदहा घनश्याम में शनिवार को सुबह एक जंगली सुअर ने तीन ग्रामीणों पर हमला किया। जख्मी लोगों के शोर पर ग्रामीणों ने घेर कर जंगली सुअर को मार गिराया।
खरदहा घनश्याम में शनिवार को सुबह लगभग 7 बजे बांसों के झुरमुट के बीच से अचानक एक जंगली सुअर गॉव की तरफ आ गया। उसने कंचन पाण्डेय नामक विवाहिता पर हमला बोल दिया। उसके बाद अच्छेलाल व जितेंद्र प्रसाद को भी घायल कर दिया। गॉव के तीन लोगों पर हमले के बाद ग्रामीण उसे लाठी, बल्लम से घेर कर मार दिए।

About Author

यह भी देखें  लार में पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में अतिक्रमण का हुआ चिन्हीकरण

Leave a Reply

error: Content is protected !!