फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवती का शव, हत्या के आरोप से मचा हड़कंप

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में शनिवार रात 20 वर्षीय युवती का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। देर रात तक बेटी के घर नहीं पहुंचने पर उसकी मां तलाश करते हुए कार्यालय पहुंचीं। वहां बेटी का शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने युवती की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कंपनी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान शाहपुर क्षेत्र के तिनकोनिया नंबर एक के भटोलिया निवासी निंकी (20) के रूप में हुई है। वह चार बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। उसके पिता राजमन राजभर वेल्डिंग का काम करते हैं। निंकी पिछले करीब दो वर्षों से ईस्टर्नपुर कॉलोनी स्थित सम्यति उत्कृष्टम फाइनेंस कंपनी में नौकरी कर रही थी। यहां उसका काम लोगों को ऋण दिलाने और किस्तों की रकम जमा कराने से जुड़ा था।

रात साढ़े नौ बजे तक घर नहीं पहुंची तो तलाश में निकली मां

परिजनों के मुताबिक, निंकी रोजाना शाम करीब सात बजे तक काम खत्म कर घर लौट आती थी। शनिवार को काफी देर बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो मां विमला देवी उसकी तलाश में कंपनी के कार्यालय पहुंचीं। वहां शटर आधा गिरा हुआ था। अंदर पहुंचने पर उन्होंने बेटी को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह चीखती हुई बाहर निकलीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी देखें  चोरी की तीन मोटर साईकिल बरामद, एक गिरफ्तार

हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने युवती की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और विरोध प्रदर्शन किया।

शनिवार रात पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। हालांकि, रविवार सुबह एक बार फिर बड़ी संख्या में परिवार के लोग और ग्रामीण कंपनी कार्यालय के बाहर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि निंकी की हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस अधिकारियों के समझाने और करीब दो घंटे की बातचीत के बाद लोग शांत हुए। परिजनों ने मामले में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है।

कंपनी संचालक हिरासत में, पूछताछ जारी

जानकारी के अनुसार, फाइनेंस कंपनी का संचालन चौरीचौरा क्षेत्र निवासी सूरज यादव करता है। वह सूरजकुंड के पास किराये के कमरे में रहता है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल युवती की मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!