दैनिक भास्कर के कई दफ्तरों पर इनकम टैक्स के छापे, दोंनो सदनों में भरी हंगामा, दोनों सदन स्थगित

मानसून सत्र में सरकार के अनुरूप खबर न छापने पर नाराज केंद्र सरकार ने दैनिक भास्कर ग्रुप पर सरकारी दबिश का मुद्दा विपक्ष ने जोर-शोर से उठाया है। विपक्ष ने दोनों सदनों में भास्कर ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग के छापों का विरोध किया और जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्ष ने दैनिक भास्कर के मुद्दे के साथ साथ फोन टैपिंग और जासूसी का भी मुद्दा उठाया और हंगामा देखते हुए दोनों सदनों को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया हैं ।


बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश के सामने सरकारी मिसमैनेजमेंट की असल तस्वीर रखने वाले दैनिक भास्कर ग्रुप के कई दफ्तरों पर गुरुवार तड़के इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। विभाग की टीमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान स्थित दफ्तरों पर पहुंची है और कार्रवाई कर रही है।

About Author

यह भी देखें  जयपुर में MP विधानसभा अध्यक्ष के बेटे की शादी: CM, केंद्रीय मंत्री, बॉलीवुड सितारे पहुंचेंगे

Leave a Reply

error: Content is protected !!