लार प्रमुख अनुभा सिंह के शपथ ग्रहण में जुटे सभी दलों के लोग

  • लार में अनुभा के शपथग्रहण में टूटी दलीय मर्यादा

  • मंच पर दिखा- सबका साथ

लार। मंगलवार को लार विकास खण्ड कार्यालय परिसर में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। शपथ सलेमपुर की एसडीएम गुंजन द्विवेदी ने कराया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह ,मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीरीश तिवारी थे। संचालन आनन्द स्वरूप सिंह ने की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में वर्तमान व पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद थे। अनुभा सिंह के शपथ ग्रहण में दलीय सीमाओं को तोड़कर कई दूसरे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी समारोह में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए। प्रमुख अनुभा सिंह ने कहा कि विकास के मामले में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। चुनाव में पक्ष-विपक्ष रहता है, परिणाम आने के बाद सबको एक साथ लेकर चलना बेहतर होता है।


शपथ सुश्री गुंजन द्विवेदी उपजिलाधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलेमपुर अनुभा सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।क्षेत्राधिकारी कपिलमुनि सिंह सलेमपुर और खण्ड विकास अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापति साथ मे मौजूद रहे। मंचासीन दीपक मिश्रा शाका, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ,अरविन्द पाण्डेय, अनिल सिंह,अरुण पाण्डेय,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश यादव ,  ओम प्रकाश मोदनवाल,  वरिष्ठ सपा नेता श्याम बहादुर सिंह, डॉ राजकुमार त्रिपाठी ,आश नारायण सिंह, बलबीर सिंह दादा,उमेश यादव,संजय कुशवाहा,कमलेश तिवारी, पुनीत शाही,भूप शाही,शेषनाथ, दरोगा सिंह, नीरज सिंह, आनन्द सिंह, अशोक पाण्डेय,रामनारायण यादव सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गायक व भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील स्नेही ने अपने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। देवरिया -कुशीनगर स्थानीय निकाय के भाजपा नेता व प्रमुख अनुभा सिंह के पति अमित कुमार सिंह बबलू ने सभी का आभार जताया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!