पंचायत चुनाव की दावत खाकर लौट रहे युवक की हत्या

पंचायत चुनाव की भेंट चढ़ गया युवक
न दावत रुक रही, न दारू

देवरिया। पंचायत चुनाव निष्पक्ष होगा यह कहना ठीक नहीं। गाव गाव दावत और दारू चल रहा। जिले में प्रशासन लचर और पुलिस लापरवाह है। दावत खा कर घर लौट रहे एक 40 वर्षीय युवक की विरोधियों ने लाठियों से पीट कर हत्या कर दी। प्रशासन का यह दावा कि गाव का चौकीदार, हल्के के सिपाही पंचायत चुनाव पर गाव गाव नजर रखेंगे हवा हवाई बनकर रह गया। देवरिया जिले के मईल क्षेत्र के नरियांव में बुधवार की रात प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक समर्थक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी ने मौके का जायजा लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।


मईल क्षेत्र के नरियाव गांव के रहने वाले गुलाब पाल (40) पुत्र रामधारी पाल  कारपेंटर का काम करते थे। गुलाब गांव के एक व्यक्ति का प्रधानी चुनाव में प्रबल समर्थक था। कुछ दिनों से प्रधानी चुनाव को लेकर गांव में दावतों का दौर शुरू हो गया था। दूसरे पक्ष के प्रधान प्रत्याशी ने पिछले दिनों दावत दिया था । बुधवार की रात में गुलाब के समर्थक प्रधान प्रत्याशी ने भी दावत दिया। गुलाब 11 बजे रात को दावत से वापस घर आ रहा था।  रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और प्रधानी चुनाव में दूसरे पक्ष को समर्थन करने की बात कहने लगे।  इस बात को लेकर गुलाब और उन लोगों में विवाद हो गया। देखते-देखते मनबढ़ो ने गुलाब पर हमला बोल लाठी डंडे से पीटपीट कर उसकी हत्या कर दी। मौके से परिजन उसे भागलपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मईल के थानेदार शैलेंद्र कुमार मौके पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने नरियांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली।

यह भी देखें  लार थाने में चोरी, सिपाही पर सन्देह

सवाल यह है कि नरिआव में कई दिनों से दावतों का दौर चल रहा है। चौकीदार व हल्के के सिपाही क्या इन दावतों की सूचना थाने पर दिए थे? यदि नहीं तो उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!