तकिया में पहलवानों के अलावा समाजसेवियों का भी जमघट
- कानपुरी पहलवान को नेपाली ने दिखाया आसमान

देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के तकिया धरहरा खेल मैदान में आयोजित कुश्ती में नेपाली थापा पहलवान ने कानपुरी पहलवान को आसमान दिखा कर शोहरत बटोरा।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जगत जायसवाल द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ रेमनी ग्रुप के चेयरमैन मुकेश मिश्रा ने फीता काट कर किया । मुख्य अतिथि देवरिया-कसया स्थानीय निकाय क्षेत्र के भाजपा नेता अमित सिंह बबलू, और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव,ने पहलवानों का अखाड़ा में हाथ मिलवाया । पहलवान लक्की थापा नेपाल ने कानपुर के सुनील को पटखनी दिया । हनुमानगढ़ी अयोध्या के नागेन्द्र दास और हरिद्वार के संजय की कुश्ती बराबरी पर रही।

इस अवसर पर बबलू सिंह ने कहा कि अखाड़ा में उतरने पर ही पहलवान के दांव, शक्ति, कुश्तिकला का परिचय हो पाता है। इस दौरान भूपेंद्र शाही, दरोगा सिंह, नीरज सिंह,राजेश पासवान, संदीप यादव, महेंद्र यादव आदि कई लोग उपस्थित रहे।